Site icon hindi vyakaaran

Visheshan in hindi: विशेषण की परिभाषा एवं इसके भेद उदाहरण सहित 2024-2025

Visheshan
Visheshan

विशेषण (Visheshan) किसे कहते हैं? | विशेषण क्या है?

जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (Visheshan) बताते हैं, उसे विशेषण कहते हैं| यह शब्द गुण, भाव, संख्या, दोष, परिणाम आदि से सम्बंधित विशेषता का बोध कराता हैं| अर्थात विशेषण एक ऐसा विकारी शब्द हैं, जो हर हालत में संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता हैं| जैसे:

उपरोक्त वाक्य में ‘अच्छा‘ और ‘ईमानदार‘ दोनों ही शब्द विशेषण हैं, क्यकि यह दोनों बालको की विशेषता बता रहे हैं|

विशेषण (Visheshan) के 10 उदाहरण

विशेषण (Visheshan) के 10 उदाहरण निचे दिए जा रहे हैं-

  1. सीता बुद्धिमान लड़की हैं|
  2. बिकाश होनहार बालक हैं|
  3. उस दुकान में मीठे आम हैं|
  4. मोहन स्मार्ट हैं|
  5. भालू भूरा होता हैं|
  6. कुछ फल रेशमा को दे दो|
  7. यह नदी पतली हैं|
  8. मिर्च तीखी हैं|
  9. टेबल बहुत बड़ा हैं|
  10. अरिंदम लम्बा लड़का हैं|

विशेषण (Visheshan) के भेद | विशेषण के प्रकार

विशेषण के भेद उदाहरण सहित जानकारी निचे दिया गया हैं| इसके चार भेद होते हैं-

गुणवाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम शब्द के गुण, दोष, आकार, अवस्था, स्थान इत्यादि की विशेषता प्रकट करता हैं, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं| अर्थात यह संज्ञा या सर्वनाम के गुण के रूप की विशेषता को दर्शाता हैं| जैसे:

संख्यावाचक विशेषण

जब किसी गणना, वस्तुओ की संख्या सम्बन्धी विशेषता बताई जाती हैं, तो उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं| दूसरे शब्दो में संख्या की विशेषता का बोध कराने वाले शब्दो को संख्यावाचक विशेषण कहा जाता हैं| जैसे:

संख्यावाचक विशेषण के भेद

संख्यावाचक विशेषण के में गणना की विशेषता के अनुसार इसके दो भेद होते हैं-

परिमाणवाचक विशेषण

विशेषण के जिस रूप से संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा या नाप तौल के परिणाम की विशेषता ज्ञात हो उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं| जैसे: दो किलो आटा, तीन किलो दाल, कुछ लोग इत्यादि|

परिमाणवाचक विशेषण के भेद

परिमाणवाचक विशेषण को मात्रा अथवा माप तौल के आधार पर दो भागो में बाटा गया हैं, पहला वह भाग जिसमे निश्चित मात्रा का बोध हो और दूसरा वह भाग जिसमे निश्चित मात्रा का बोध न हो| निचे इसका बहुत ही आसान शब्दो में जानकारी दिया गया हैं-

सार्वनामिक विशेषण

जो शब्द सर्वनाम होते हुए भी किसी संज्ञा से पहले आकर उसकी विशेषता को प्रकट करे, उसे संकेतवाचक या सार्वनामिक विशेषण कहते हैं| जैसे:

उपरोक्त वाक्य में ‘नौकर’ और ‘घोडा’ संज्ञाओ के पहले विशेषण के रूप में ‘वह’ और ‘यह’ सर्वनाम ए हैं| अतः ये सार्वनामिक विशेषण हैं|

सार्वनामिक विशेषण के भेद

सार्वनामिक विशेषण के दो भेद हैं-

FAQs

विशेषण किसे कहते हैं और उसके भेद कितने है?

विशेषण का अर्थ संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता का बोध कराना होता हैं|| विशेषण के चार भेद होते हैं- गुणवाचक विशेषण, संख्यावाचक विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, और सार्वनामिक विशेषण|

परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद हैं?

परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण और अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण|

विशेषण के उदाहरण दीजिये|

इसके कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं-
मनोहर अच्छा लड़का हैं|
गीता पूर्ण स्वस्थ हैं|
वह बालक बीमार हैं|

यह भी जाने-
संज्ञा क्या है-परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित: 2024-25
क्या वर्ण तथा हिंदी वर्णमाला अलग-अलग होते हैं?
सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके भेद एवं सम्पूर्ण जानकारी उदाहरण सहित

Social Media Link
Facebookhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61557041321095
Telegramhttps://web.telegram.org/a/#-1002059917209
Social Media Link
Exit mobile version