Paryayvachi shabd in hindi from class 1 to class 12- पर्यायवाची शब्द की परिभाषा, अर्थ एवं उदाहरण

Paryayvachi shabd
Paryayvachi shabd

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उसे पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi shabd) कहते हैं| पर्यायवाची शब्द किसी शब्द विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्द हैं| पर्यायवाची शब्द समानर्थी होते है, किन्तु भाव में ये एक दूसरे से थोड़ा भिन्न होते हैं| पर्यायवाची शब्दों के कुछ उदाहरण नीचे दिये गये हैं-

  • अनुपम- अपूर्व, अतुल्य, अनन्य|
  • ईश्वर- परमात्मा, प्रभु, जगदीश|
  • उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब|
  • कंठ- ग्रीवा, गर्दन, गाला इत्यादि|

पर्यायवाची शब्द का अर्थ (Paryayvachi shabd meaning in Hindi)

पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- पर्याय तथा वाची| जिसमे पर्याय का अर्थ ‘समान’ तथा वाची का अर्थ ‘बोले जाने वाले’ हैं| इस आधार पर पर्यायवाची शब्द समान अर्थ वाले शब्द होते हैं| जिनका अर्थ तो एक ही होता हैं, लेकिन शब्द अलग हो सकते हैं| जैसे- आवास का अर्थ होता हैं, निवास स्थान जहाँ कोई भी व्यक्ति, जिव या वस्तु को रखा जाता हैं| लेकिन कुछ लोग इसे घर, निलय, निकेत इत्यादि कई नामो से जानते हैं| अतः समानार्थी या पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi shabd) में शब्द का अर्थ एक ही होता हैं|

समानार्थी शब्द के उदाहरण

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण निचे दिए गए हैं-

  • शेर- वनराज, सिंह, केशरी
  • कृष्ण- गोविन्द, गोपाल, देवकीपुत्र, यशोदानन्दन
  • किरण- प्रभा, कर, अंशु
  • अंग- अंश, भाग, हिस्सा
  • गाय- गौ, गैया, धेनु, गऊ
  • सोना- स्वर्ण, कनक, हेम
  • मित्र- दोस्त, सहचर, सखा
  • बाग – वाटिका, बगीचा, उघान, उपवन

परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

निम्न शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखे-

घर, आकाश, रात, बादल, पृथ्वी, पेड़, घोडा, हाथी, नदी, कमल, फूल, सूर्य, पानी, दिन, धरती, समुद्र, आग, राजा, हवा, आँख और गंगा|

शब्दपर्यायवाची शब्द
घरनिकेतन, भवन, आवास, गृह
आकाश नभ, अम्बर, आसमान, गगन
रातरजनी, निशा, रात्रि
बादलमेघ, पयोधर, जलद
पृथ्वीधरा, धरती, वसुधा, भूमि,धरती
पेड़वृक्ष, गाछ, पादप, रुक्ष, बूटा
घोडाबाजि, अश्व, तुरंग, रविपुत्र
हाथी गज, हस्ती, व्याल, मदकल
नदीवाहिनी, शैलजा,तटिनी,सरिता
कमलपंकज, सरोज, केशर, नलिन
फूलपुष्प, सुमन, कुसुम, प्रसून,
सूर्यदिनकर, सूरज, भास्कर, दिवाकर, भानु
पानीपय, मेघपुष्प, जल, नीर, वारि
दिनसांझ, सवेरा, सुबह, प्रभात
धरतीवसुंधरा, धरित्री, पृथ्वी, धरा
समुद्रसागर, अर्णव, जलधाम, निरधि,
आगअग्नि, दहन, ज्वाला, अनल
राजासम्राट, नरेन्द्र, अवनीश, नरेश, राव
हवाअनिल, पवन, वायु, प्राणवायु, प्रभंजन
आँखचक्षु, लोचन, नेत्र, दृष्टि, नयन
गंगात्रिपथंगा, मंदाकिनी, सुरसरि, ध्रुवनंदा, भागीरथी
परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

320 से अधिक पर्यायवाची शब्द हिंदी में

निचे 320+ पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi shabd) दिए गए हैं, जिसे क्रमानुसार सजाया गया हैं| इसमें जो भी प्रश्न महत्वपूर्ण हैं, उसे बोल्ड (bold) कर दिया गया हैं| बोल्ड किये गए प्रश्न वो प्रश्न हैं, जो बार- बार किसी न किसी एग्जाम में पूछे जाते हैं|

अ से लेकर अं तक के समानार्थी शब्द

अ से ऋ तक

  • अ से पर्यायवाची शब्द-
    • अंधकार- अँधेरा, अंधियारा, तिमिर
    • अतिथि– अभ्यागत, मेहमान, आगन्तुक
    • अनादर- अवहेलना, तिरस्कार, अपमान
    • अंकुश- नियंत्रण, रोक, दबाव, पाबंदी
    • अहंकार- दंभ, घमंड, अभिमान, गर्व
    • असुर- राक्षस, दानव, दैत्य
    • अलंकार- जेवर, आभूषण, गहना
    • अनुपम- अद्भुत, अतुल, अनोखा
    • अध्ययन– पढ़ना, पढाई, पठन-पाठन
  • आ से पर्यायवाची शब्द-
    • आनंद- उल्लास, हर्ष, सुख
    • आश्रम- कुटी, संघ, विहार
    • आंसू- चछुजल, अश्रु, नयनजल
    • आत्मा- चैतन्य, अतः करण, जिव
    • आचरण- व्यवहार, चरित्र, बर्ताव
    • आम- अमृतफल, रसाल, आम्र
    • आशीर्वाद– दुआ, सुभकामना, आशीष
    • आयु- वय, जीवनकाल, उम्र
  • इ से शब्द-
    • इंदु- चाँद, चन्द्रमा, शशि
    • इंसान- मानव, मनुष्य, आदमी
    • इन्द्राणि- इंद्रवधू, मधवानी, शाची
    • इच्छा- कामना, चाह, अभिलाषा
    • इंतकाल- निधन, देहांत, मृत्यु
    • इज्जत- प्रतिष्ठा, आदर, मान
    • इंद्र– देवराज, महेंद्र, देवेंद्र
    • इल्जाम- अभियोग, आरोप, लांछन
    • इनाम- पुरस्कार, बख्शीश,पारितोषिक
    • इन्साफ- फैसला, न्याय
    • इजाजत- मंजूरी, अनुमति, स्वीकृति
  • ई से पर्यायवाची शब्द-
    • ईख- ऊख, इक्षु, गन्ना
    • ईप्सा- कामना, इच्छा, ख्वाहिश
    • ईहा- मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा
    • ईमानदारी- सत्यनिष्ठ,सच्चा, सत्यपरायण
    • ईसा- मसीहा,यीशु, ईसामसीह
    • ईर्ष्या- जलन, ढाह, कुढ़न
  • उ से पर्यायवाची शब्द-
    • उजला- श्वेत, सफ़ेद, उज्जवल
    • उजाला- प्रकाश, चाँदनी,रोशनी
    • उषा- भिनसार, सुबह, भोर
    • उत्साह- उछाह, उमंग, जोश
    • उद्देश्य- प्रयोजन, मकसद, लक्ष्य
    • उचित- न्यायसंगत, ठीक, योग्य
    • उत्थान- उन्नयन,उत्कर्ष, प्रगति
    • उमा- पार्वती, अपर्णा, गौरी
    • उन्नति- विकास, प्रगति, तरक्की
    • उदार- दानी, दरियादिल, दानशील
  • ऊ से शब्द-
    • ऊँचा- तुंग, बुलंद, उच्च
    • ऊसर- बंजर, अनुर्वर, अनुपजाऊ
    • ऊँट- उष्ट्र, लम्बोष्ठ, करभ, सांडियाँ
    • ऊखल- कूँड़ी, ओखली, उलूखल
  • ऋ से पर्यायवाची शब्द-
    • ऋक्ष- भालू, भल्लाट, भीलूक, भल्लूक
    • ऋष्यकेतु- कामदेव, मकरध्वज, मनोज
    • ऋतुराज- बहार, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु
    • ऋक्षेश- चाँद, राकेश, चन्द्रमा, शशि
    • ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी
    • ऋषि- साधु, मुनि, तपस्वी
    • ऋषभ- वृष, वृषभ, गोनाथ

ए से अं तक

  • ए से शब्द-
    • एकतंत्र – राजतंत्र, अधिनायकतंत्र, एकछत्र
    • एतबार – यकीन, भरोसा, विश्वास,
    • एषणा- इच्छा, आकांक्षा, कामना, हसरत
    • एहसान- कृपा, अनुग्रह, उपकार
    • एकदंत – गणेश, विनायक, लंबोदर, वक्रतुंड, गजानन
  • ऐ से पर्यायवाची शब्द-
    • ऐयार- मक्कार, चालाक, धूर्त
    • ऐंठ- ठसक, कड़, दंभ, हेकड़ी
    • ऐक्य- एकता, एकत्व, एका, मेल
    • ऐब- खामी, अवगुण,खराबी, कमी,
    • ऐहिक – दुनियावी, सांसारिक, लौकिक
    • ऐश्वर्य – विभूति, समृद्धि
  • ओ से पर्यायवाची शब्द-
    • ओला- करका, हिमोपल, उपल
    • ओस- नीहार, शबनम, तुहिन
    • ओज- चमक, दीप्ति, कांति, तेज, शक्ति
    • ओंठ- लब, ओष्ठ, अधर, होठ
    • ओहार- परदा, आवरण, आच्छादन
  • औ से शब्द-
    • औचक – यकायक, सहसा, अचानक
    • औषधालय – अस्पताल, चिकित्सालय, दवाखाना
    • औरत- स्त्री, वनिता, जोरू, नारी
    • औचित्य – तर्कसंगति, तर्कसंगतता
    • औलाद – बाल-बच्चे, संतान, संतति
  • अं से पर्यायवाची शब्द-
    • अंग- भाग, हिस्सा, अंश
    • अहंकार- घमंड, अंह, अभिमान
    • अंतः करण- आत्मा, जीव, चैतन्य
    • अंबर- आकाश, आसमान
    • अंत- समाप्त, आखिर, अंतिम,
    • अंगीरकर- कबूलना, मंजूर, स्वीकार

क से लेकर ज्ञ तक के समानार्थी शब्द

क से घ तक

  • क से पर्यायवाची शब्द-
    • किताब– ग्रन्थ, पुस्तक, पोथी
    • किस्मत- भाग्य,होनी, विधि, नियति
    • कण्ठ- गर्दन, गला, ग्रीवा
    • किसान- कृषक, अन्नदाता, भूमिपुत्र, खेतिहर
    • कपड़ा- वस्त्र, परिधान, मयुख
    • क्रोध- रोष, गुस्सा, आक्रोश, कोप
    • कर्ज – उधारी, उधार, ऋण, कर्जा, कुसीद
    • कष्ट– दुःख, तकलीफ, पीड़ा, वेदना
    • कान- श्रुति, श्रुतिपटल, कर्ण
    • कल्याण- परहित, उपकार, भलाई, भला
  • ख से शब्द-
    • खून- रक्त, रुधिर, लहू,
    • खरगोश – खरहा, शशक, शशा
    • खंड- हिस्सा, भाग, टुकड़ा
    • खर- गर्दभ, खोता, गधा
    • खिल्ली- उपहास, मखौल, ठिठोली
    • खुदगर्ज – स्वार्थपरायण, स्वार्थी, मतलबी
    • खौफ – भय, दहशत, डर
    • खाना- आहार, भोजन, खाद्यय वस्तु
    • खग– पक्षी, विहग, नभचर
    • खंभा- स्तम्भ, खंभ, स्तूप
  • ग से पर्यायवाची शब्द-
    • गाना- गान, तराना, गीत
    • गुरु- आचार्य, उपाध्याय, शिक्षक
    • गाँव- ग्राम, टोला। देहात
    • गाथा- कहानी, किस्सा, दास्तान, कथा
    • गगन – नभ, आसमान
    • गँवार- असभ्य, उजड्ड, अशिष्ट
    • गरदन – गला, ग्रीवा, कंठ
    • गाय– धेनु, दोग्धी, गौ
    • गर्मी – ग्रीष्म, ताप, ऊष्मा, गरमी
  • घ से पर्यायवाची शब्द-
    • घृत- घी, नवनीत, अमृत
    • घटना- वाक्या, हादसा, वारदात
    • घमंड- गुमान, अभिमान, गरूर
    • घुड़सवार – अश्वारोही, तुरंगी
    • घुमक्कड़ – पर्यटक, यायावर, भ्रमणशील
    • घूँस – उत्कोच, घूस, रिश्वत
    • घपला- गोलमाल, घोटाला, गड़बड़ी

च से झ तक

  • च से शब्द-
    • चौकन्ना- सचेत, चौकस, सावधान, जागरूक
    • चिट्ठी- पत्र, खत
    • चूहा- मूसा, मूषक, उंदुर
    • चारबाग – बगीचा, उपवन, उद्यान, बाग
    • चेहरा – मुख, मुखड़ा, शक्ल
    • चन्द्रिका- ज्योत्स्ना, कौमुदी, चाँदनी
    • चक्षु- नैन, नेत्र, नयन, लोचन
    • चर्मकार – पादुकाकार, मोची, चमार
    • चेला- शिष्य, शागिर्द, विद्यार्थी
    • चौकीदार- पहरेदार, रखवाला, प्रहरी
  • छ से समानार्थी शब्द-
    • छोर- नोक, किनारा
    • छुटकारा- मुक्ति, रिहाई, निजात
    • छैला – सजीला, बाँका, शौकीन
    • छंटनी – छँटाई, काट-छाँट, कटौती
    • छानबीन – जाँच, पूछताछ, अन्वेषण
    • छतरी – छाता, छत्र
    • छटा- छवि, सुंदरता, शोभा, खूबसूरती
    • छल- दगा, ठगी, छलावा
    • छाती- वक्ष, सीना, वक्षस्थल
    • छवि- सौंदर्य, शोभा, कान्ति, प्रभा
  • ज से शब्द-
    • जगत– संसार, विश्व, जग, जगती, दुनिया
    • जासूस- गुप्तचर, भेदिया, खुफिया
    • जिस्म- देह, बदन, शरीर, काया
    • जिंदगी- जिंदगानी, जीवन
    • जेवर- गहना, अलंकार, भूषण
    • जहन्नुम- नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक
    • जीव- रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा
    • जीविका– रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका
    • जुलाहा – कोरी, बुनकर, कोली
  • झ से समानार्थी शब्द-
    • झंझा- अंधड़, बवंडर, तूफान
    • झण्डा- ध्वजा, पताका
    • झींगुर- झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका
    • झूठ- असत्य, मिथ्या
    • झाँसा- दगा, धोखा, फरेब, ठगी
    • झरना- उत्स, प्रपात, निर्झर

ट से ढ तक

  • ट से समानार्थी शब्द-
    • टाँग- पाँव, पैर
    • टोना- टोटका, जादू, यंत्रमंत्र
    • टंटा- झगड़ा, लफ़ड़ा, झंझट
    • टहल – सेवा, परिचर्या, खिदमत, सुश्रूषा
    • टेर- बुलावा, पुकार, आह्वान
    • टीका- तिलक, चिह्न
    • टसुआ- अश्क, अश्रु, आँसू
    • टहनी – डाल, डाली, उपशाखा, प्रशाखा
    • टक्कर- मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला
    • टहलुआ- नौकर, सेवक, खिदमतगार
  • ठ से शब्द-
    • ठहाका – अट्टहास, खिलखिलाना, कहकहा
    • ठाली- बेकार, बेरोजगार, ठलुआ
    • ठेस- धक्का, चोट, आघात
    • ठिंगना- वामन, नाटा, बौना
    • ठीक- मुनासिब, उपयुक्त, उचित
    • ठेठ- बिल्कुल, निपट, निरा
    • ठटरी- ठठरी, कंकाल, पंजर, अस्थिपंजर
    • ठठोली- परिहास, ठिठोली, मजाक
    • ठंड- शीत, सर्दी
    • ठिल्ली- गगरी, मटकी, गागर, घड़ा
  • ड से शब्द-
    • डर– भय, दहशत, खौफ
    • डगर- पथ, मार्ग, राह, रास्ता
    • डाकू- डकैत, लुटेरा
    • डंडा- छड़ी, सोंटा, लाठी
    • डाल- डाली, शाखा, टहनी, वृंत
    • डाह- द्वेष, जलन, कुढ़न, ईर्ष्या
    • डोली- मियाना, पालकी, डोला
    • डंका- भेरी, धौंसा, नगाड़ा
  • ढ से पर्यायवाची शब्द-
    • ढंग – कायदा, तौरतरीका, सलीका
    • ढिग- समीप, पास, निकट
    • ढाँचा – पंजर, ठठरी
    • ढील- सुस्ती, अतत्परता, शिथिलता
    • ढोल- ढोलक, पटह, ढोलकी
    • ढूँढ- तलाश, खोज
    • ढिबरी – लैंप, चिराग
    • ढीठ- दुस्साहसी, धृष्ट, उदंड
    • ढोंग- प्रपंच, आडम्बर, पाखंड, ढोंगबाजी

त से न तक

  • त से शब्द-
    • तंगदस्त- गरीब, फटेहाल, तंगहाल, निर्धन
    • तकदीर- नसीब, भाग्य, किस्मत
    • तोता– शुक, सुआ, सुग्गा
    • तन- बदन, देह, शरीर, काया, तनु
    • तीर- बाण, शर
    • तबाह- नष्ट, बरबाद, ध्वस्त
    • तुला – काँटा, तराजू
    • तट- कगार, किनारा
    • त्वचा- चर्म, चमड़ी, खाल, चमड़ा
    • तहजीब- सभ्यता, संस्कृति
  • थ से शब्द-
    • थोड़ा- जरा, कम, अल्प
    • थंभ- स्तम्भ, खंभा
    • थवई- मिस्त्री, राजमिस्त्री, राजगीर
    • थकान – थकावट, श्रांति
    • थाक- समूह, ढेर
    • थप्पड़- झापड़, तमाचा
    • थल- स्थल, जगह, स्थान
    • थोबड़ा- मुँह, थूथन, मुखड़ा
    • थाती- अमानत, जमापूँजी, धरोहर
  • द से पर्यायवाची शब्द-
    • दरिद्र – ग़रीब, रंक, कंगाल, निर्धन
    • दुष्ट– नीच, पापी, दुर्जन
    • दम- ताकत, शक्ति, बल
    • दर- कीमत, भाव, मूल्य
    • दुनिया- विश्व, संसार, जग, जगत, जहान
    • दरियादिल- दानी, दानशील, उदार
    • दुर्गुण- बुराई, खामी, अवगुण
    • दुःख- व्यथा, पीड़ा, कष्ट, यातना
    • दर्पण- आईना, शीशा
  • ध से शब्द-
    • धन– संपत्ति, सम्पदा, दौलत
    • ध्येय- लक्ष्य, प्रयोजन, उद्देश्य, अभिप्राय, मकसद
    • ध्वनि- ताल, आवाज, नाद, स्वर
    • धीरज- धैर्य, सब्र, संतोष, तसल्ली, दिलासा
    • धंधा- कामधंधा, आजीविका, उद्योग, व्यवसाय
    • धराधर- शैल, पर्वत, पहाड़
  • न से समानार्थी शब्द-
    • निराला- अद्भुत, अनूठा, अद्वितीय, अनोखा, अपूर्व
    • नीरस – बेरस, अस्वाद, फीका
    • निवेदन- विनती, प्रार्थना, विनय, गुजारिश
    • निष्ठुर – क्रूर, निर्दयी, निर्मम, कठोर
    • नाग- विषधर, सर्प, साँप
    • नाविक- खेवट, खिवैया, केवट
    • नियम- विधि, रीति, उसूल, सिद्धांत
    • निरक्षर- अनपढ़, अशिक्षित
    • नारी- महिला, मानवी, स्त्री
    • न्यौता – बुलावा, निमंत्रण, आमंत्रण

प से म तक

  • प से शब्द-
    • पति- स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय
    • पत्नी- भार्या, सहधर्मिणी,प्राणप्रिया, वधू, अर्धांगिनी
    • पक्षी- चिडिया, पंछी, परिन्दा
    • परिवर्तन – हेरफेर, फेरबदल, बदलाव
    • पुत्र- बेटा, वत्स, तनुज
    • पिता– पितृ, बाप, जनक
    • पर्वत- अचल, धराधर, पहाड़, गिरि
  • फ से शब्द-
    • फरमान- राजाज्ञा, हुक्म, राजादेश
    • फसल- उपज, कृषि- उत्पाद, पैदावार
    • फितरत – स्वभाव, प्रवृत्ति, मनोवृत्ति, प्रकृति
    • फलक- गगन, आसमान, नभ, व्योम
    • फूट- मनमुटाव, अनबन, मतभेद, कलह
    • फतह- विजय, जीत, सफलता
  • ब से समानार्थी शब्द-
    • बजरंगबली – पवनपुत्र, महावीर, हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन
    • बहुत- अति, अपार, अत्यन्त, अनेक, असंख्य
    • बंजर – अनुर्वर, ऊसर,अनुपजाऊ
    • बालू- रेत, बालुका
    • बाँसुरी- बंसुरी, बंशी, मुरली
    • बंधु- भाई, सहोदर, अनुज, भ्राता
    • बेमिसाल- लाजवाब, बेजोड़, अतुलनीय, अनोखा
    • बलदेव – बलराम, बलभद्र
    • बुड्डा- बुजुर्ग, वृद्ध, बूढ़ा
  • भ से समानार्थी शब्द-
    • भक्त- आराधक, उपासक, अर्चक, पुजारी, पूजक
    • भद्र- शिष्ट, कुलीन, सभ्य, शालीन
    • भ्रष्ट- दुश्चरित्र, पथभ्रष्ट, बदचलन, आचरणहीन
    • भंवरा – भृंग,भौंरा, भ्रमर
    • भोजन– खाद्यय वस्तु, खाना, भोज्य सामग्री, आहार
    • भुजा- भुज, बाँह, बाजू, बाहु
    • भंगुर – अनित्य, विनश्वर, नाशवान, नश्वर
    • भंडारी – रसोईदार, रसोइया
    • भूषण- अलंकार, जेवर, गहना, आभूषण
    • भेद- भिन्नता, अंतर, विषमता, फर्क
    • भाई- अनुज, भ्राता, भ्रातृ, अग्रज
  • म से शब्द-
    • महादेव – हर, त्रिलोचन, पशुपति, शम्भु, शंकर, शिव, महेश्वर, चन्द्रशेखर
    • मित्र- सखा, स्नेही, सुहृदय,साथी, दोस्त
    • मशहूर – नामी, ख्यात, विख्यात, प्रख्यात, प्रसिद्ध
    • मूर्ख – अल्पमति, जड़,अज्ञानी, गँवार, अपढ़
    • मृत्यु- स्वर्गवास, निधन, देहांत, मौत
    • महक- सुगंध, सुगंधि, सौरभ, खुशुबू

य से श तक

  • य से पर्यायवाची शब्द-
    • यज्ञोपवीत- उपवीत, ब्रह्मसूत्र, जनेऊ
    • यशोदा – जसोदा, नंदरानी, यशोमति
    • याद- सुध, स्मृति, स्मरण, याद्दाश्त
    • युद्धभूमि – संग्रामभूमि, रणक्षेत्र, रणभूमि, युद्धस्थ
    • युवति- किशोरी, सुन्दरी, नवयौवना
    • युग- दौर, जुग
    • युद्ध- लड़ाई, संग्राम, संघर्ष, रण, द्वंद्व
    • यकीन – विश्वास, भरोसा, ऐतबार
  • र से शब्द-
    • रामचन्द्र- राघव, रघुपति, रघुवर, कौशल्यानन्दन, सीतापति
    • राधिका- ब्रजरानी, हरिप्रिया, राधा, वृषभानुजा
    • रावण- लंकापति, दशानन, लंकेश
    • रक्त- लहू, रुधिर, खून
    • रवि- प्रभाकर, सूरज, दिनकर, दिवाकर
    • राक्षस- दैत्य, असुर
  • ल से समानार्थी शब्द-
    • लड़की- बालिका, कुमारी, किशोरी, बाला, कन्या
    • लक्ष्मण – लखन, रामानुज
    • लक्ष्मी- कमला, कमलासना
    • लड़का- बालक, शिशु, किशोर, कुमार
  • व से शब्द-
    • विष्णु- दामोदर, गोविन्द, नारायण, लक्ष्मीपति
    • वायु- पवन, हवा
    • विष- कालकूट, ज़हर, गरल
    • विश्व- संसार, लोक, जगत, जग, दुनिया
    • विशाल– वृहत, बड़ा, विराट, दीर्घ
    • वारिश- वृष्टि, बरसात, वर्षा
    • विवाह- शादी, पाणिग्रहण, परिणय
  • श से शब्द-
    • शत्रु- दुश्मन, अमित्र
    • शेर- वनराज, सिंह
    • शिव- त्रिलोचन, शंकर, भोलेनाथ, नीलकंठ
    • शिक्षक- अध्यापक, आचार्य, गुरु

ष से ज्ञ तक

  • ष से पर्यायवाची शब्द-
    • षंड- नपुंसक, नामर्द
    • षडानन – कार्तिकेय, षटमुख
  • स से समानार्थी शब्द-
    • संसार– जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया
    • समूह- दल, झुंड, मण्डली, संघ, समुच्चय
    • सीता- जानकी, जनकनन्दिनी, रामप्रिया
    • सर्प- साँप, नाग, विषधर
    • सोना- स्वर्ण, सुवर्ण
    • सन्ध्या – सायंकाल, शाम, साँझ, गोधूलि
    • सुगंधि- सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू
    • सहेली- संगिनी, सहचारिणी, सखी
  • ह से शब्द-
    • हिमालय – हिमगिरी, गिरिराज, पर्वतराज, हिमाद्रि
    • हनुमान – पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत
    • होंठ- ओष्ठ, ओंठ
  • क्ष से शब्द-
    • क्षत्रिय- विराट, वीर, योद्धा
    • क्षण- पल, लम्हा, घडी, बेला
    • क्षमता- योग्यता, कौशल, सामर्थ्य, ताकत
    • क्षर- लुप्त, गायब
    • क्षति- हानि, घाटा, नाश, नुकसान
  • त्र से समानार्थी शब्द-
    • त्रुटि- भूल, गलती, चूक
    • त्रास- आतंक, डर, भय
  • ज्ञ से शब्द-
    • ज्ञान– मति, विवेक, बुद्धिमान
    • ज्ञाता- जानकार, ज्ञानी, विद्वान
    • ज्ञानार्जन- जानकारी प्राप्ति, सुचना प्राप्ति

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या पर्यायवाची शब्दों (Paryayvachi shabd) का अर्थ एक ही होता हैं?

पर्यायवाची शब्दों का अर्थ एक ही होता हैं, लेकिन शब्द भिन्न हो सकते हैं| जैसे- सोना को लोग स्वर्ण, तामरस, सुवर्ण इत्यादि कई नमो से जानते हैं| यह वस्तु एक ही हैं| इनके अर्थ एक ही हैं, लेकिन शब्द अलग हैं|

चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द क्या हैं?

चन्द्रमा का पर्यायवाची शब्द शशि, चाँद, सुधाकर, सोम इत्यादि हैं|

क्या समानार्थी शब्द पर्यायवाची शब्दों से भिन्न होते हैं?

यह दोनों एक ही हैं|

यह भी जाने

विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें

Top 5 best seller Hindi Grammar book for all competitive exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शीर्ष 5 सर्वाधिक बिकने वाली हिंदी व्याकरण पुस्तकों के नाम निचे दिये गए हैं-

Best Seller Hindi Grammar Book Class wise

कक्षानुसार सर्वाधिक बिकने वाली हिंदी व्याकरण पुस्तकों के नाम-

ClassBuy Books
Class 1Buy Now
Class 2Buy Now
Class 3Buy Now
Class 4Buy Now
Class 5Buy Now
Class 6Buy Now
Class 7Buy Now
Class 8Buy Now
Class 9 and 10Buy Now
Hindi Grammar Book Class wise- Class 1 to Class 10
Social Media Link
Whatsapphttps://whatsapp.com/channel/0029VaR3WmV84OmLUXIMMe2c
Telegramhttps://web.telegram.org/a/#-1002059917209
Facebookhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61557041321095
Social Media Link

Leave a Comment