Site icon hindi vyakaaran

Maukhik abhivyakti in hindi- मौखिक अभिव्यक्ति परिभाषा, रूप और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी

Maukhik abhivyakti
Maukhik abhivyakti

मौखिक अभिव्यक्ति क्या हैं?

जब कोई व्यक्ति अपनी भावनाओ को दूसरों तक पहुँचाने के लिए भाषा का प्रयोग करता है, तो वह मौखिक अभिव्यक्ति (Maukhik abhivyakti) कहलाता हैं। मनुष्य अपनी भावनाओं को दो तरीकों से व्यक्त करता है- बोलकर और लिखकर। इस आधार पर भाषा के दो रूप बन गए हैं- मौखिक और लिखित। मौखिक भाषा दो तरह के कौशल विकसित करती है- बोलना और सुनना। अभिव्यक्ति का उद्देश्य अवसर के अनुसार भाषा का सही प्रयोग करना है। उदाहरण के लिए-

मौखिक अभिव्यक्ति के लिए कुछ जरुरी बाते

मौखिक अभिव्यक्ति के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक हैं-

मौखिक अभिव्यक्ति के रूप

मौखिक अभिव्यक्ति के निम्न रूप होते हैं-

इसके अलावा भी इसके कई रूप होते हैं, जैसे- घटना वर्णन, चुटकुले सुनाना, चित्रवर्णन, कार्यक्रम-संचालन और अंत्याक्षरी|

काव्य-पाठ

काव्य-पाठ इस प्रकार किया जाना चाहिए कि सुनने वाला केवल सुनकर उसके भाव को समझ ले। कविता के विषय के अनुसार उसकी गति, प्रवाह, सुर-ताल तथा उतार-चढ़ाव पर ध्यान देना चाहिए| काव्य-पाठ के समय वाणी में वे ही भाव हों, जो कविता में समाहित हैं।

टेलीफोन-वार्ता

टेलीफोन पर बातचीत के दौरान एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सामने नहीं होता है। इसलिए आप बिना किसी झिझक के बात कर सकते हैं| टेलीफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके जरिए हम घर बैठे ही दूर बैठे व्यक्ति से बात कर सकते हैं। टेलीफोन पर बातचीत औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह की होती है। बातचीत स्पष्ट और परिस्थिति के अनुसार होनी चाहिए।

कहानी कहना

कहानी सुनाना भी एक कला है। हम ऐसी कहानी सुना सकते हैं जो हमने पहले पढ़ी या सुनी हो। कहानी सुनाते समय इन बातों का ध्यान रखें:

समाचार-वाचन

रेडियो, टीवी, मोबाइल आदि पर समाचार तो सभी सुनते हैं। समाचार सुनने से न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ता है, बल्कि विषय के अनुसार बोलने और पढ़ने का कौशल भी विकसित होता है। समाचार पढ़ने की कला सीखने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें:

भाषण

भाषण देना एक कला है। इसे अभ्यास करके सीखा जा सकता है। भाषण देते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs

मनुष्य अपनी भावनाओं को कितने तरीकों से व्यक्त करता है|

मनुष्य अपनी भावनाओं को दो तरीकों से व्यक्त करता है- बोलकर और लिखकर।

टेलीफोन-वार्ता क्या हैं?

टेलीफोन-वार्ता का अर्थ हैं, टेलीफोन के माध्यम से दो या दो से अधिक व्यक्तिओ के साथ वार्तालाप करना| टेलीफोन पर बातचीत स्पष्ट और स्थिति के अनुसार उपयुक्त होनी चाहिए।

यह भी जाने

विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें

Top 5 best seller Hindi Grammar book for all competitive exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शीर्ष 5 सर्वाधिक बिकने वाली हिंदी व्याकरण पुस्तकों के नाम निचे दिये गए हैं-

Best Seller Hindi Grammar Book Class wise

कक्षानुसार सर्वाधिक बिकने वाली हिंदी व्याकरण पुस्तकों के नाम-

ClassBuy Books
Class 1Buy Now
Class 2Buy Now
Class 3Buy Now
Class 4Buy Now
Class 5Buy Now
Class 6Buy Now
Class 7Buy Now
Class 8Buy Now
Class 9 and 10Buy Now
Hindi Grammar Book Class wise- Class 1 to Class 10
Social Media Link
Whatsapphttps://whatsapp.com/channel/0029VaR3WmV84OmLUXIMMe2c
Telegramhttps://web.telegram.org/a/#-1002059917209
Facebookhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61557041321095
Social Media Link
Exit mobile version