
संयुक्त क्रिया किसे कहते हैं?
जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया (Sanyukt kriya) कहते हैं। अर्थात जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक पूर्ण क्रिया का बोध कराती हैं, तो उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं|
इसमें वाक्यों में एक से अधिक क्रियाएँ होते हैं। यहाँ ये सभी क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य को पूरा कर रही हैं। इसलिए ये संयुक्त क्रियाएँ हैं। उदाहरण के लिए- किट्टू घर से लौट आया, नरेश रोने लगा।
संयुक्त क्रिया के भेद
संयुक्त क्रिया (Sanyukt kriya) के मुख्य 11 भाग है-
आरम्भबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से हमें यह जानकरी मिले की क्रिया आरम्भ होने वाली हैं, उसे आरम्भबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- वह पढ़ने लगा|
- बर्फ होने लगी|
समाप्तिबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णता, व्यापार की समाप्ति का बोध हो, उसे समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- श्याम जाग चुका हैं|
- अंजलि खा चुकी हैं|
क्रिया की परिभाषा, क्रिया के भेद उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
अवकाशबोधक
जिससे क्रिया को निष्पन्न करने के लिए अवकाश का बोध हो, उसे अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण- वह बच्चा बहुत मुश्किल से सोने पाया है जाने न पाया|
अनुमतिबोधक
जिससे कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध हो, उसे अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- मुझे सोने दो|
- मुझे बोलने दो|
नित्यताबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से किसी कार्य की नित्यता या उसके खत्म न होने का पता चले उसे नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती हैं|
- नदी बह रही हैं|
आवश्यकताबोधक
जिससे कार्य की आवश्यकता या कर्तव्य का बोध हो, उसे आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण- मुझे यह काम करना पड़ता हैं, तुम्हे यह काम करना चाहिए|
निश्चयबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया के व्यापर की निश्चयता का पता चले, उसे निश्चयबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण- वह बीच में ही बोल उठा- मै मार बैठूँगा|
कारक की परिभाषा, भेद, महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
इच्छाबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से क्रिया के करने की इच्छा प्रकट हो, उसे इच्छाबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- वह घर आना चाहता हैं|
- मै खाना चाहता हूँ|
अभ्यासबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से क्रिया को करने के अभ्यास का पता चले उसे अभ्यासबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- शालिनी पढ़ा करती हैं|
- मुकेश खेला करता हैं|
शक्तिबोधक
जिन संयुक्त क्रिया से क्रिया को करने के लिए शक्ति का बोध होता हैं, उसे शक्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- बिकाश दौड़ सकता हैं|
- वह चल सकता हैं|
पुनरुक्त संयुक्त क्रिया
जब दो समान ध्वनि वाली क्रियाओ के जुड़ने का पता चलता हैं, उसे पुनरुक्त संयुक्त क्रिया कहते हैं| उदाहरण-
- राम यहाँ प्रायः आया- जाया करता हैं|
- वह खेला -कूदा करता हैं|
संयुक्त क्रिया के 10 उदाहरण
संयुक्त क्रिया के उदाहरण-
- राहुल खेलने लगा|
- सिमा पढ़ चुकी हैं|
- हवा चल रही हैं|
- मैं खेला करता हूँ|
- वह चल सकता हैं|
- राम ने दूध पी लिया|
- पिंटू हँसने लगा
- तुम घर चले जाओ|
- भावेश खा चूका|
- सुमन कॉलेज से लौट आया|
वर्तमान काल की परिभाषा, भेद और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
संयुक्त क्रिया को कैसे पहचाने?
संयुक्त क्रिया पहचानने के लिए उसके संरचना पर ध्यान दिया जा सकता हैं| यह दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है| अर्थात जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक पूर्ण क्रिया का बोध कराती हैं, तब संयुक्त क्रिया का निर्माण होता हैं| उदाहरण के लिए-
- रोहन विद्यालय से लौट आया|
- किशोर रोने लगा|
- वह घर पहुँच गया|
जैसे की अपने देखा उपर्युक्त वाक्यों में एक से अधिक क्रियाएँ हैं और यहाँ ये सभी मिलकर एक ही कार्य पूर्ण कर रही हैं| इसलिए ये संयुक्त क्रियाएँ हैं|
FAQs
जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।
संयुक्त क्रिया के 11 प्रकार है-
1. आरम्भबोधक
2. समाप्तिबोधक
3. अवकाशबोधक
4. अनुमतिबोधक
5. नित्यताबोधक
6. आवश्यकताबोधक
7. निश्चयबोधक
8. इच्छाबोधक
9. अभ्यासबोधक
10. शक्तिबोधक
11. पुनरुक्त संयुक्त क्रिया
संयुक्त क्रिया के उदाहरण-
1. किशोर रोने लगा|
2. हिमांशु पढ़ चूका हैं|
3. वह दौड़ सकता हैं|
यह भी जाने–
- भावार्थ की परिभाषा, अर्थ और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
- शब्दार्थ की परिभाषा, टिप्पणी और महत्वपूर्ण शब्दार्थ के प्रश्न 2025
- कर्मधारय समास की परिभाषा, भेद, पहचान तथा अंतर उदाहरण सहित
- विराम चिन्ह की परिभाषा, अर्थ, प्रकार, एवं प्रयोग उदाहरण सहित
- मुहावरे किसे कहते हैं, अर्थ, विशेषताएँ, भेद, वाक्य उदाहरण सहित
- A aa e ee | अ आ इ ई इन हिंदी | Hindi Alphabet- Vowel (स्वर)
- वाच्य की परिभाषा, भेद, परिवर्तन एवं उदाहरण
- संज्ञा क्या है-परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित: 2025
- भाषा की परिभाषा, भेद , अर्थ, प्रकृति एवं लिपि सहित महत्वपूर्ण जानकारी
- मौखिक अभिव्यक्ति परिभाषा, रूप और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
- पर्यायवाची शब्द की परिभाषा, अर्थ एवं उदाहरण