Vartmaan kaal: वर्तमान काल की परिभाषा, भेद और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी 2025

Vartmaan kaal

वर्तमान काल क्या होता हैं?

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का बोध होता है, उसे वर्तमान काल (vartmaan kaal) कहते है| वर्तमान काल गुजर रहे समय में होने वाले कार्यो के बारे में बताता हैं| इस काल की पहचान के लिए वाक्य के अंत में ता, ती, ते, है, हैं इत्यादि आते हैं| उदाहरण-

  • वह पुस्तक पढ़ रहा है|
  • राम पढाई कर रहा है|
  • माता बाजार जा रही है|

वर्तमान काल के भेद

वर्तमान काल (Present tense) के 6 भेद होते है-

सामान्य वर्तमान काल

वह क्रिया जो वर्तमान में सामान्य रूप से होता है, उसे सामान्य वर्तमानकाल कहते है| उदाहरण-

  • रोहन खिलौनों से खेलता है|
  • वह पुस्तक पढ़ती है|

अपूर्ण वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कोई कार्य वर्तमान काल में पूर्ण नहीं हुआ है, तथा वह कार्य चल रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमानकाल कहते है| अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण- सीता विद्यालय जा रही है| इस वाक्य में कार्य पूर्ण रूप से नहीं हुआ है, क्योकि सीता विद्यालय अभी पहुंची नहीं है|

पूर्ण वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कोई कार्य वर्तमान काल में पूर्ण हो गया है, उसे पूर्ण वर्तमानकाल कहते है| पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण- राम ने पुस्तक पढ़ा है|

संदिग्ध वर्तमानकाल

जिस क्रिया के वर्तमान समय में पूर्ण होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध वर्तमानकाल कहते हैं| संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण-

  • वह खेलता होगा|
  • आज कॉलेज खुला होगा|

तत्कालिक वर्तमानकाल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो, कि कोई कार्य वर्तमानकाल में हो रहा है, उसे तात्कालिक वर्तमानकाल कहते हैं| उदाहरण-वह जा रही है|

संभाव्य वर्तमानकाल

वर्तमानकाल के जिस रूप से काम के पूरा होने का संभावना बना रहता है, उसे सम्भाव्य वर्तमानकाल कहते है| संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण-

  • वह आयी है|
  • वह चलता हो|

वर्तमान काल के 10 उदाहरण

वर्तमान काल (vartmaan kaal) के उदाहरण निचे दिए जा रहे हैं-

  1. गाय दूध देती हैं|
  2. यह बस स्कूल जाती हैं|
  3. मै उन्हें बुलाता हूँ|
  4. मै उससे नफरत नहीं करता हूँ|
  5. पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती हैं|
  6. वह दिनभर यही बैठा रहता हैं|
  7. वह बछड़ा गाय के पास बैठा हैं|
  8. रामु स्कूल जा रहा हैं|
  9. किट्टू कॉलेज जा रहा हैं|
  10. सोना पुस्तक पढ़ रही हैं|

FAQs

वर्तमान काल किसे कहते हैं?

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का बोध होता है, उसे वर्तमान काल कहते है|

वर्तमान काल कितने प्रकार के होते हैं?

यह छः प्रकार के होते हैं-
1. सामान्य वर्तमान काल
2. अपूर्ण वर्तमान काल
3. पूर्ण वर्तमान काल
4. संदिग्ध वर्तमानकाल
5. तत्कालिक वर्तमानकाल
6. संभाव्य वर्तमानकाल

Vartmaan kaal की पहचान कैसे की जा सकती हैं?

इस काल की पहचान के लिए अधिकतर वाक्य के अंत में ता, ती, ते, है, हैं इत्यादि आते हैं|

यह भी जाने

Author

  • Avijeet

    मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts

Leave a Comment