मौखिक अभिव्यक्ति क्या हैं?
जब कोई व्यक्ति अपनी भावनाओ को दूसरों तक पहुँचाने के लिए भाषा का प्रयोग करता है, तो वह मौखिक अभिव्यक्ति (Maukhik abhivyakti) कहलाता हैं। मनुष्य अपनी भावनाओं को दो तरीकों से व्यक्त करता है- बोलकर और लिखकर। इस आधार पर भाषा के दो रूप बन गए हैं- मौखिक और लिखित। मौखिक भाषा दो तरह के कौशल विकसित करती है- बोलना और सुनना। अभिव्यक्ति का उद्देश्य अवसर के अनुसार भाषा का सही प्रयोग करना है। उदाहरण के लिए-
- बड़ों के लिए अलग-अलग शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जैसे आप, कृपया, कृपापूर्वक, बैठिए, क्षमा करें आदि।
- औपचारिक और अनौपचारिक संबंधों में विभिन्न प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जाता है।
- विवाह, उत्सव आदि अवसरों पर तथा शोक, दुर्घटना आदि के समय एक ही प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं किया जा सकता हैं।
मौखिक अभिव्यक्ति के लिए कुछ जरुरी बाते
मौखिक अभिव्यक्ति के लिए कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक हैं-
- स्पष्ट उच्चारण होना चाहिए|
- उचित शब्दावली का प्रयोग।
- छोटे एवं सटीक वाक्य।
- भावानुकूल तथा सहज भाषा का प्रयोग।
- विराम-चिह्न के उपयोग का ध्यान रखना हैं|
- निस्संकोच भाव और आत्मविश्वास के साथ बोलना हैं।
मौखिक अभिव्यक्ति के रूप
मौखिक अभिव्यक्ति के निम्न रूप होते हैं-
- काव्य-पाठ
- टेलीफोन-वार्ता
- कहानी कहना
- समाचार-वाचन
- भाषण
इसके अलावा भी इसके कई रूप होते हैं, जैसे- घटना वर्णन, चुटकुले सुनाना, चित्रवर्णन, कार्यक्रम-संचालन और अंत्याक्षरी|
काव्य-पाठ
काव्य-पाठ इस प्रकार किया जाना चाहिए कि सुनने वाला केवल सुनकर उसके भाव को समझ ले। कविता के विषय के अनुसार उसकी गति, प्रवाह, सुर-ताल तथा उतार-चढ़ाव पर ध्यान देना चाहिए| काव्य-पाठ के समय वाणी में वे ही भाव हों, जो कविता में समाहित हैं।
टेलीफोन-वार्ता
टेलीफोन पर बातचीत के दौरान एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सामने नहीं होता है। इसलिए आप बिना किसी झिझक के बात कर सकते हैं| टेलीफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके जरिए हम घर बैठे ही दूर बैठे व्यक्ति से बात कर सकते हैं। टेलीफोन पर बातचीत औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह की होती है। बातचीत स्पष्ट और परिस्थिति के अनुसार होनी चाहिए।
कहानी कहना
कहानी सुनाना भी एक कला है। हम ऐसी कहानी सुना सकते हैं जो हमने पहले पढ़ी या सुनी हो। कहानी सुनाते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- कहानी पूरी तरह याद होनी चाहिए।
- कहानी की घटनाओं और संवादों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
- कहानी रोचक और जिज्ञासा जगाने वाली होनी चाहिए। यह ऐसी होनी चाहिए कि अंत तक जिज्ञासा बनी रहे।
- कहानी अच्छी सोच और सीख देने वाली होनी चाहिए।
समाचार-वाचन
रेडियो, टीवी, मोबाइल आदि पर समाचार तो सभी सुनते हैं। समाचार सुनने से न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ता है, बल्कि विषय के अनुसार बोलने और पढ़ने का कौशल भी विकसित होता है। समाचार पढ़ने की कला सीखने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें:
- समाचार को स्थिर गति से पढ़ें।
- उच्चारण सही और स्पष्ट होना चाहिए।
- विराम चिह्नों पर विशेष ध्यान दें।
- लंबे वाक्यों को बीच में तोड़कर और ध्यान से पढ़ें।
- इस बात पर ध्यान दें कि किस वाक्य पर अधिक जोर देना है और किस पर कम।
- समाचार के विषयों का चयन सावधानी से करें।
भाषण
भाषण देना एक कला है। इसे अभ्यास करके सीखा जा सकता है। भाषण देते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- भाषण की तैयारी पहले से ही करनी होती है।
- भाषण की रोचकता बनाए रखने के लिए बीच-बीच में उद्धरण और काव्यात्मक पंक्तियों का प्रयोग करें।
- भाषण को याद करें। अगर याद भी हो जाए तो मुख्य बिंदुओं को एक पेज पर लिख लें।
- किसी व्यक्ति को श्रोता बनाकर भाषण का अभ्यास करें।
- उतार-चढ़ाव, विराम चिह्न और सही उच्चारण पर विशेष ध्यान दें।
- भाषण शुरू करने से पहले उपस्थित लोगों का अभिवादन करें।
- भाषण इस तरह दें कि ऐसा न लगे कि आप इसे रटकर बोल रहे हैं।
- भाषण के अंत में धन्यवाद अवश्य कहें।
पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs
मनुष्य अपनी भावनाओं को दो तरीकों से व्यक्त करता है- बोलकर और लिखकर।
टेलीफोन-वार्ता का अर्थ हैं, टेलीफोन के माध्यम से दो या दो से अधिक व्यक्तिओ के साथ वार्तालाप करना| टेलीफोन पर बातचीत स्पष्ट और स्थिति के अनुसार उपयुक्त होनी चाहिए।
यह भी जाने–
- संज्ञा क्या है-परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित: 2024-25
- भाषा की परिभाषा, भेद , अर्थ, प्रकृति एवं लिपि सहित महत्वपूर्ण जानकारी
- प्रत्यय क्या होता है? इसके प्रकार उदाहरण सहित एवं उपसर्ग और प्रत्यय में अंतर
- लिपि क्या है?लिपि के उदाहरण एवं इतिहास सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी
- पर्यायवाची शब्द की परिभाषा, अर्थ एवं उदाहरण
- क्रिया की परिभाषा, क्रिया के भेद उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
- जाने अव्यय का सही मायने में अर्थ, परिभाषा और भेद उदाहरण सहित
- शब्द विचार एवं शब्द की परिभाषा तथा भेद
विद्यार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें
Top 5 best seller Hindi Grammar book for all competitive exams
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शीर्ष 5 सर्वाधिक बिकने वाली हिंदी व्याकरण पुस्तकों के नाम निचे दिये गए हैं-
Best Seller Hindi Grammar Book Class wise
कक्षानुसार सर्वाधिक बिकने वाली हिंदी व्याकरण पुस्तकों के नाम-
Class | Buy Books |
---|---|
Class 1 | Buy Now |
Class 2 | Buy Now |
Class 3 | Buy Now |
Class 4 | Buy Now |
Class 5 | Buy Now |
Class 6 | Buy Now |
Class 7 | Buy Now |
Class 8 | Buy Now |
Class 9 and 10 | Buy Now |
Social Media Link | |
https://whatsapp.com/channel/0029VaR3WmV84OmLUXIMMe2c | |
Telegram | https://web.telegram.org/a/#-1002059917209 |
https://www.facebook.com/profile.php?id=61557041321095 |