
शब्दार्थ किसे कहते हैं?
लिखे हुए शब्दों को पढ़ कर उनका जो अर्थ स्पष्ट होता है, उसे शब्दार्थ (Shabdarth) कहते हैं| विद्यार्थियों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को शब्दार्थ का ज्ञान होना आवश्यक हैं|
| शब्द | अर्थ | वाक्य |
|---|---|---|
| वसुधा | धरती | युद्ध में वसुधा रक्त से लाल हो उठी| |
| अभिराम | सुंदर | अभिराम राम को देख सीता मन-ही-मन मुग्ध हो गयीं। |
| अभिमान | गर्व | अभिमान चूर होकर रहता है। |
| उपवन | बगीचा | भरे उपवन में रंग-बिरंगे फूल खिले हैं| |
| क्रांति | चमक | उसके मुख पर क्रांति है| |
| सिद्ध | प्रमाणित | कबीर सिद्धपुरुष थे। |
| आलिंगन | गले लगाना | श्रीराम ने भरतजी का आलिंगन किया। |
| अविष्कार | खोज | विज्ञान नये-नये अविष्कार करता रहा है। |
| अस्थि | हड्डी | दुर्घटना में उसकी अस्थि चूर हो गयी| |
| कुबेर | धन के देवता | पुराणों में कुबेर की कथा है| |
| शुल्क | फीस | आज शुल्क जमा हुआ है। |
| शिखर | पहाड़ की चोटी | हिमालय के शिखर पर बर्फ जमी है। |
| संशोधन | सुधार | मेरी पुस्तक का संशोधन किया गया| |
| अहित | बुराई | उसका अहित न हो| |
| सरोवर | तालाब | सरोवर में कमल खिले हैं। |
| मितव्ययी | कम खर्च करनेवाला | मेरा मित्र मितव्ययी है| |
| बहुधा | प्रायः | बहुधा ऐसा हो जाता है। |
| रिक्त | खाली | मेरे दफ्तर में एक पद रिक्त हुआ है| |
| लोल | चंचल | नदी में लोल लहरें उठ रही है। |
| प्रभाकर | सूर्य | प्रभाकर की किरणें लाल है| |
| अनिवार्य | अत्यंत | आवश्यक सरकार ने हिंदी पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। |
| संतान | बाल-बच्चा | उसकी एकमात्र संतान जाती रही। |
| अहंकार | घमंड | आदमी को अहंकार नहीं करना चाहिए| |
| उल्लास | प्रसन्नता | उसके चेहरे पर उल्लास था| |
| अभियान | उद्देश्यपूर्ण यात्रा | तेनसिंह हिमालय के अभियान पर निकले| |
| सुमन | फूल | वाटिका में सुमन खिले हैं| |
| अनवरत | लगातार | अनवरत परिश्रम करते रहो| |
| अतीत | बीता हुआ समय | अतीत की चिंता मत करो। |
| उद्गम | आरंभ होने की जगह | गंगा का उद्गम हिमालय से हुआ है| |
| उपेक्षा | अनदेखी | कोई भी देश भारत की उपेक्षा नहीं कर सकता| |
| क्लेश | कष्ट | उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर क्लेश हुआ| |
| व्यथा | दुःख | वह व्यथा से कराह उठा| |
| कुलीन | अच्छे कुल का | उसका जन्म कुलीन परिवार में हुआ है| |
| आखेट | शिकार | महाराज दिलीप आखेट के लिए जंगल की ओर बढ़े| |
| खरा | ठीक | यह बात पूरी तरह खरी उतरती है| |
| अभिज्ञ | जाननेवाला | वह साहित्य से अभिज्ञ है| |
टिप्पणी
शब्दार्थो (Shabdarth) को टिप्पणी के माध्यम से भी समझा जा सकता हैं|
- अवधि– समय, राम के वनवास की अवधि समाप्त हो गयी।
- नास्तिक– ईश्र्वर या वेद को न माननेवाला, वेद के निंदक नास्तिक हैं।
- पर्याप्त– काफी, इतना भोजन मेरे लिए पर्याप्त है।
- परामर्श– राय, मुझे आपका परामर्श चाहिए।
- परंपरा– पुराने समय से, यह बात परंपरा से चली आ रही है।
- पुनरावृति– दोहराना, आप बात की पुनरावृत्ति कर रहे है।
- आशंका– भय, मुझे इस बात की आशंका है।
- गगनभेदी– अकाश को भेदनेवाला, भीम का गर्जन गगनभेदी था।
- गति– चाल, उसकी गति धीमी है।
- चिर– सदा, राम की कथा चिरकाल तक चलेगी।
- जलज– कमल, तालाब में जलज खिले हैं।
- अनिल– हवा, शीतल अनिल बह रहा है।
- अनल– आग, अनल की ज्वाला फैली है।
- अमर– जो कभी न मरे, आत्मा अमर है।
- आजीवन– जीवनभर, उसे आजीवन कारावास का दंड दिया गया।
- तिरस्कार– निरादर, उसने मेरा तिरस्कार किया।
- निर्भीक– निडर, हर आदमी को निर्भीक होना चाहिए।
- विज्ञापन– प्रचारमूलक सुचना, समाचारपत्रों में विज्ञापन छपे है।
- विनाश– बरबादी, उसका विनाश हो गया।
- विमान– हवाई जहाज, इस विमान से जाना होगा।
- विख्यात– मशहूर, ताजमहल संसार में विख्यात है।
परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण शब्दार्थ के प्रश्न
निचे शब्दार्थो के कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जो ज्यादातर एक्साम्स में पूछे जाते हैं|
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| सार्थक | अर्थपूर्ण, उपयोगी |
| अभिभूत | आक्रांत, पीड़ित, पराजित |
| प्रगति | विकास |
| नवागंतुक | अजनबी |
| सहचर | साथी, सेवक |
| प्रतिकूल | उल्टा |
| प्रतिष्ठा | इज्जत |
| अधिराज | सम्राट |
| प्रलोभन | लालच |
| अनायास | बिना मेहनत के |
| सर्वग्रासी | सब खा जाने वाला |
| अगणित | जिसकी गिनती न हो |
| अनुचित | बुरा |
| अंबर | आकाश |
| सर्वव्यापी | सभी जगह व्याप्त |
| वसन | कपड़ा |
| यंत्रणा | यातना, पीड़ा, क्लेश |
| आभा | चमक |
| दंतकथा | किवदंती, जनश्रुति |
| ऊर्जा | बल |
| फूहड़ | गंवार |
| भेषज | दवा, उपचार |
| अत्याचार | जुल्म |
| आह्वान | पुकारना, बुलाना |
| भग्नावशेष | खंडहर |
| प्रत्यंचा | धनुष की डोरी |
| हर्षोन्माद | हर्ष में सुध-बुध खो देना |
| भित्तिचित्र | दीवार पर बना हुआ चित्र |
| अकर्मण्य | आलसी |
| निरभ्र | मेघ रहित |
| राष्ट्रकूट | क्षत्रिय राजवंश, राठौर |
| आसव | रस, पुष्परस |
| अद्वितीय | जिसका जोड़ा न हो |
| अनिष्टकर | हानिकारक |
| सामंजस्य | संगति, अनुकूलता, मेल |
| सीमांत | सीमावर्ती स्थान |
| उत्तरदायित्व | जवाबदेही |
| खगोलशास्त्र | आकाशीय नक्षत्रों, ग्रहों, उल्कापिंड इत्यादि का वर्णन करने वाला विज्ञान |
| अल्पसंख्यक | कम जनसंख्या वाला |
| अभिशाप | शाप, लांछन, मिथ्या आरोप, बुराई |
| शाश्वत | नित्य, निरंतर, सतत, स्थायी |
| सुरभित | सुगंधित |
| संरक्षण | हिफाजत |
| पुरस्कार | इनाम |
| निरंतरता | लगातार, बराबर |
FAQs
शब्दार्थ क्या हैं?
लिखे हुए शब्दों को पढ़ कर उनका जो अर्थ स्पष्ट होता है, उसे शब्दार्थ कहते हैं|
शब्दार्थ के तीन उदाहरण दीजिये?
शब्दार्थ के तीन उदाहरण-
पुनरावृति- दोहराना
गति- चाल
जलज- कमल
यह भी जाने–
- कर्मधारय समास की परिभाषा, भेद, पहचान तथा अंतर उदाहरण सहित
- विराम चिन्ह की परिभाषा, अर्थ, प्रकार, एवं प्रयोग उदाहरण सहित
- मुहावरे किसे कहते हैं, अर्थ, विशेषताएँ, भेद, वाक्य उदाहरण सहित
- A aa e ee | अ आ इ ई इन हिंदी | Hindi Alphabet- Vowel (स्वर)
- वाच्य की परिभाषा, भेद, परिवर्तन एवं उदाहरण
- कारक की परिभाषा, भेद, महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
- संज्ञा क्या है-परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित: 2024-25
- भाषा की परिभाषा, भेद , अर्थ, प्रकृति एवं लिपि सहित महत्वपूर्ण जानकारी
- मौखिक अभिव्यक्ति परिभाषा, रूप और उदाहरण सहित सम्पूर्ण जानकारी
- प्रत्यय क्या होता है? इसके प्रकार उदाहरण सहित एवं उपसर्ग और प्रत्यय में अंतर
- पर्यायवाची शब्द की परिभाषा, अर्थ एवं उदाहरण
- जाने अव्यय का सही मायने में अर्थ, परिभाषा और भेद उदाहरण सहित