Sangya ki paribhasha- संज्ञा क्या है, परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित: 2024-25

संज्ञा की परिभाषा

संज्ञा (Sangya) किसे कहते है और उसके भेद

संज्ञा (Sangya) उस विकारी शब्द कहते हैं, जिसमें किसी विशेष वस्तु, भाव, और जीव के नाम का बोध होता है। दूसरे सब्दो में संज्ञा का शाब्दिक अर्थ नाम होता हैं| किसी व्यक्ति, गुण, प्राणी, जाती, स्थान, क्रिया, भाव, वस्तु आदि के नाम संज्ञा (Sangya) कहलाती हैं| संज्ञा के उदाहरण: मोर, घोड़ा, रेडियो, किताब, भारत, विरता इत्यादि|

संज्ञा के भेद (sangya ke bhed)

इसमें आप यह जानेंगे कि संज्ञा (Sangya) के कितने भेद होते है| संज्ञा पांच प्रकार के होते हैं:

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper noun)
  2. जातिवाचक संज्ञा (Common noun)
  3. भाववाचक संज्ञा (Abstract noun)
  4. समूहवाचक संज्ञा (Collective nouns)
  5. द्रव्यवाचक संज्ञा (Material noun)

व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper noun)

जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, जाति, वास्तु तथा स्थान के नाम का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं|
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण:
व्यक्ति का नाम– रेखा, राम, हरी, भोला, सचिन इत्यादि|
उत्सवों के नाम– होली, ईद, दिपावली, विजय दशमी आदि|
पर्वतो के नाम– हिमालय, विंध्यांचल, कराकोरम आदि|
स्थान के नाम– अयोध्या, जयपुर, कोलकाता, दिल्ली इत्यादि|
नदियों के नाम– गंगा, कृष्ण, कावेरी, नील आदि|

जातिवाचक संज्ञा (Common noun)

जिस शब्द से एक ही जाति के अनेक प्राणिओ तथा वस्तुओ का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं| दूसरे शब्दो में जिस शब्द से किसी जाति या उसकी श्रेणी वर्ग का सम्पूर्ण बोध होता हैं, उस संज्ञा शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं|
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण:
लड़की से प्रियंका, निशा, सपना, अर्चना, भावना इत्यादि|
वस्तु से पुस्तक, कलम, कुर्सी आदि|
नदी से गंगा, यमुना, भगीरथी इत्यादि|
पंछी से संसार की सभी तरह की पंछीओ की जाति आदि|

भाववाचक संज्ञा (Abstract noun)

वे सभी संज्ञा जिसे न तो देखा जा सकता हो और न ही स्पर्श किया जा सकता हो, जिस संज्ञा को केवल महसूस किया जय उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं| अर्थात जिस संज्ञा सब्द से किसी के गुण, दोष, स्वाभाव, भाव इत्यादि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं| भाववाचक संज्ञा के उदाहरण- बुढ़ापा, गरीबी, हंसी, वीरता, दर्द, भूख, प्यास, प्राण, मोह इत्यादि|

समूहवाचक संज्ञा (Collective nouns)

वे संज्ञा शब्द जिनसे संगठन का बोध हो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं| अर्थात: जिस संज्ञा शब्द से समूह का बोध हो वह समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत आती हैं| समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण: भीड़, जनता, सभा, मंडल, गुच्छा इत्यादि|

द्रव्यवाचक संज्ञा (Material noun)

वे वस्तुए जिन्हे मापा, तौला जा सकता हैं, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं| अर्थात: जिन संज्ञा शब्द किसी धातु, द्रव्य या पदार्थ का बोध होता हैं, वह द्रव्यवाचक संज्ञा के अंतर्गत आती हैं| द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण: लोहा, घी, तेल, सोना इत्यादि|

संज्ञाओं (Sangya) का प्रयोग

संज्ञाओं (Sangya) के प्रयोग में कभी कभी असमानता भी आ जाती हैं, निचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं:

लिंग के अनुसार

नर जाता हैं| – नारी जाती हैं|
लड़का खाता हैं| – लड़की खाती हैं|
इन वाक्यों में नर और लड़का पुल्लिंग हैं| एवं नारी तथा लड़की स्त्रीलिंग| इस प्रकार लिंग के आधार पर संज्ञाओं का रूपांतरण होता हैं|

वचन के अनुसार

एक लड़की जा रही हैं| – चार लड़किया जा रही हैं|
लड़का जाता हैं|- लड़के जाते हैं|
इन वाक्यों में लड़का तथा लड़की एक के लिए आया हैं| और लड़किया तथा लड़के एक से अधिक के लिए| यहाँ संज्ञा के रूपांतरण का आधार वचन हैं|

कारक चिन्हो के अनुसार

लड़का खाना खाता है- लड़के ने खाना खाया|
लड़की खाना खाती है- लड़कियों ने खाना खाया|
इन वाक्यों में ‘लड़का खाता है’, में ‘लड़का’ पुल्लिंग एक वचन है और ‘लड़के ने खाना खाया’ में भी ‘लड़के’ पुल्लिंग एकवचन है, पर दोनों के रूप में भेद है| इस रूपांतरण का कारण कर्ता कारक का चिन्ह ‘ने’ है, जिससे एकवचन होते हुए भी ‘लड़के’ रूप हो गया है|

पूछे जाने वाले प्रश्न

संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित दीजिये|

किसी व्यक्ति, प्राणी, जाती, स्थान, क्रिया, भाव, आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं| जैसे: शेर, बिल्ली, भारत इत्यादि|

संज्ञा के 10 उदाहरण क्या क्या हैं|

संज्ञा के 10 उदाहरण हैं- भारत, विरता, कावेरी, किताब, नील, प्रियंका, सभा, मोर, घोड़ा, रेडियो|

संज्ञा शब्द का क्या अर्थ हैं|

संज्ञा शब्द का अर्थ हैं- किसी व्यक्ति, जाती, क्रिया, प्राणी, स्थान अदि का नाम|

जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है

जिस शब्द से किसी जाती वर्ग का सम्पूर्ण बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है|

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है|

वह शब्द जो किसी विशेष व्यक्ति, जाति, वस्तु या स्थान का बोध कराता है, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण दीजिये|

व्यक्तिवाचक संज्ञा के निम्न उदाहरण है –
राम, गंगा, होली, कानपुर, हिमालय, कावेरी, विष्णु, पुस्तक, अयोध्या और विंध्यांचल|

यह भी जाने

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

Social Media Link
Facebookhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61557041321095
Telegramhttps://web.telegram.org/a/#-1002059917209
Social Media Link

निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में हमलोग ने संज्ञा की परिभाषा (sangya ki paribhasha), प्रयोग एवं संज्ञा के भेद (sangya ke bhed in hindi) के बारे में जाना| संज्ञा का आसान परिभाषा- किसी व्यक्ति, गुण, प्राणी, जाति, स्थान, क्रिया, भाव, वस्तु आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

Author

  • Avijeet

    मेरा नाम अविजीत है और मैं पिछले 2 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे शैक्षणिक और समाचार ब्लॉगों में बहुत दिलचस्पी है। मैंने Bcom accounts honours की पढ़ाई की है।

    View all posts

8 thoughts on “Sangya ki paribhasha- संज्ञा क्या है, परिभाषा एवं भेद उदाहरण सहित: 2024-25”

  1. Simply desire to say your article is as surprising The clearness in your post is simply excellent and i could assume you are an expert on this subject Fine with your permission let me to grab your feed to keep up to date with forthcoming post Thanks a million and please carry on the gratifying work

    Reply
  2. Thank you for covering this topic so thoroughly! Your expertise really shines through, and I appreciate the detailed explanations. This article is a valuable resource for anyone looking to learn more about this subject.

    Reply
  3. Thank you for sharing such an insightful blog post! The way you’ve explained the topic is both engaging and easy to understand. I appreciate the practical examples and tips you’ve included—they make the content even more relatable and actionable.

    Reply

Leave a Comment